फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हरा इंस्पेक्टर हरिंदर बने मिस्टर ओलंपिया

विज्ञापन
अमेरिका में मिस्टर ओलंपिया गोल्ड जीतकर इंस्पेक्टर हरिंदर ने लहराया परचम - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों ने एक बार फिर अमेरिका में देश व चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया है। कोरोना संक्रमित हुए हरिंदर ने संक्रमण को मात देकर 15 दिसंबर को फ्लोरिडा (अमेरिका) के ओरलैंडो में आयोजित एम्चेयोर मिस्टर ओलंपिया बॉडी बिल्डिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने 53 देशों के एथलीट को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत पर यूटी डीजीपी संजय बेनीवाल ने उन्हें बधाई देकर उनकी सराहना की।
विज्ञापन

मूल रूप से पंजाब के जिला पटियाला निवासी हरिंदर सिंह सेखों 30 सितंबर 1997 में चंडीगढ़ पुलिस में बतौर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) के पद पर भर्ती हुए थे। उन्हें स्कूल के समय से ही एथलीट का शौक था और महज 16 साल की उम्र में 1994 में पटियाला स्थित अपने स्कूल की ओर से ओपन नेशनल मेडल जीता। अभ्यास के दौरान उनकी डिस्क डैमेज हो गई और डॉक्टरों के सलाह पर जिम करना शुरू कर किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद कई पदक जीते।
अबतक इतने जीते मेडल
हरिंदर सिंह 2003 में पहली बार मिस्टर चंडीगढ़ बनने के अलावा हर साल लगातार सात बार मिस्टर चंडीगढ़ बने थे। 2014 में मुंबई में आयोजित वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में छठवें स्थान पर थे। 2015 में मुंबई में ही आयोजित बॉडी बिल्डिंग में दूसरे नंबर पर थे। 2016 में हांगकांग में आयोजित एशिया ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। 2017 में अमेरिका स्थित लॉस एंजेल्स वर्ल्ड पुलिस गेम में दो स्वर्ण और एक कांस्य और 2019 में लास वेगास में रजत पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

------- बाक्स
ऐसे रहती है दिनचर्या सुबह 6 बजे उठना आधा घंटा वॉर्मअप 8.30 से 10 बजे तक जिम रोजाना 24 अंडे चिकन 300 ग्राम मछली 250 ग्राम मटन 250 ग्राम पके हुए चावल 600 ग्राम
मिस्टर ओलंपिया बनने का वर्षों से था सपना
इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों करीब दो महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और संक्रमण को मात देकर ओलंपिया की लगातार तैयारी करते रहे। उनका सपना रहा है कि वह ओलंपिया में वह गोल्ड मेडल लेकर आए ताकि देश और चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन कर सकूं। ऐसे में मिस्टर ओलंपिया बनने पर उन्हें काफी खुशी है।
हरिंदर सिंह सेखों ने बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड जीतकर देश और चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया है। हमें फख्र है कि ऐसे जवान चंडीगढ़ पुलिस का हिस्सा हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस फोर्स का सम्मान बढ़ाया है। -संजय बेनीवाल, डीजीपी, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें