फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बड़ा फैसला...सेक्टर-17 और 8 में बनेगी नई मल्टी लेबल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में बढ़ती पार्किंग की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। सेक्टर-17 में खराब हालत में पहुंच चुकी दो भूमिगत पार्किंग को गिराकर उनकी जगह नई मल्टी लेबल पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं, सेक्टर- 8 की भूमिगत पार्किंग की मरम्मत कर उसे फिर से शुरू किया जाएगा। योजना को शहर नियोजन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है।
नई व्यवस्था के तहत डीसी कार्यालय वाली जगह पर करीब 200 कारों के खड़े होने की जगह बनेगी और बीएसएनएल वाली जगह पर करीब 120 कारों के लिए स्थान तैयार किया जाएगा। दोनों जगह दो मंजिल नीचे कारों की पार्किंग होगी और ऊपर की सतह पर दोपहिया वाहन खड़े किए जाएंगे। एक तीसरी बंद पड़ी भूमिगत पार्किंग को अभी इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


करीब 50 साल पुरानी इन पार्किंग स्थलों को जांच के बाद बंद किया गया था। जांच में ढांचे की गंभीर कमियां सामने आई थीं। इसी कारण मरम्मत के बजाय इन्हें पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से बनाने का फैसला लिया गया। सेक्टर-8 की पार्किंग की मरम्मत की जिम्मेदारी एक तकनीकी संस्थान को सौंपी गई है। मरम्मत के बाद वहां करीब 50 कारें खड़ी की जा सकेंगी। ऊपर की जगह का उपयोग भी पार्किंग के लिए होगा।
विज्ञापन


नगर निगम अब खर्च का अनुमान तैयार कर सदन में मंजूरी के लिए रखेगा। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। -सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें