फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो 10 साल बाद लड़ेगी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, प्रवेश पर ठोकेगी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए इनसो दस साल के बाद इस बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने जा रही है। इनसो ने अध्यक्ष पद के लिए यूआईएलएस विभाग के पूर्व डीआर प्रवेश बिश्नोई को चुना गया है। हालांकि इसको लेकर अभी हाईकमान से सहमति मिलनी बाकी है। प्रवेश ने पंजाब यूनिवर्सिटी में वर्ष 2017 में यूआईएलएस में बीए-एलएलबी में दाखिला लिया गया था, तभी से वह इनसो और विभाग में छात्रों के लिए काम कर रहा है। इसी के आधार पर प्रवेश को यूआईएलएस विभाग से वर्ष 2019 में डिपार्टमेंट रिप्रजेंटेटिव (डीआर) चुना गया।
विज्ञापन

पीयू इनसो के अध्यक्ष पुनित सिंह मसीतां ने बताया कि प्रवेश के डीआर पद और विभाग के स्पोर्ट्स कमेटी में रहने पर बेहतर काम को देखते हुए अध्यक्ष पद के लिए सदस्यों की ओर से प्रवेश के नाम पर सहमति बनी है। प्रवेश ने विभाग में रहकर पिछले पांच सालों में छात्रों के लिए काम किया है। अभी हाईकमान का निर्णय बाकी है। बता दें कि अभी तक किसी भी छात्र संगठन में किस पद के लिए चुनाव लड़ना है और कैंडिडेट को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है। पंजाब यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई की ओर से कई ग्रुप में बंटे रहने के कारण उनकी ओर से चुनाव से पहले ही उम्मीदवार की घोषणा की जाती है। वहीं इस बार छात्र संगठन सोई में भी ग्रुप बने हुए हैं, जिसके कारण उम्मीदवार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है और छात्र नेता आपस में बंट गए हैं।
इस बार कई छात्र संगठन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे
पंजाब यूनिवर्सिटी पूरे दो साल के बाद खुली है। इस कारण दो साल बाद छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं। इसके चलते यूजी और पीजी कोर्स में पहले वर्ष के छात्रों के साथ, दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों के साथ भी छात्र संगठनों के संबंध नहीं है। इसलिए हर छात्र संगठन को हर कोर्स के हर साल के विद्यार्थी के साथ इस बार शुरुआत से जुड़ना पड़ रहा है। इसका फायदा छोटी पार्टियों को भी हुआ है, क्योंकि यूनिवर्सिटी बंद रहने के कारण छात्र पॉलिटिकल पार्टियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं। इसलिए सभी छात्र संगठन इस बार एक्टिव होकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए इनसो के अलावा एबीवीपी, एनएसयूआई, पुसू, एसएफएस के साथ पीयूएसएफ से निकल कर बनी सीवाईएसएस भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें