मंच पर बिगड़ी ओपी चौटाला की तबीयत
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की तबीयत सभा के दौरान बिगड़ गई। वह हरियाणा के नारनौल में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान ही अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें माइक छोड़कर अस्पताल जाना पड़ा। वह पार्टी कार्यालय में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। तबीयत खराब होते ही लोगों ने उन्हें सहारा दिया। इसके बाद स्थानीय डॉ. पंकज परासर को दिखाया गया। ओमप्रकाश चौटाला को अब गुरुग्राम स्थित मेंदाता अस्पताल ले जाया गया।