एडिशनल सेशन जज प्रेम कुमार की अदालत ने पूर्व एसपी सलविंदर सिंह को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दे दिया है। पूर्व एसपी को 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। दोषी को केंद्रीय जेल गुरदासपुर भेज दिया गया है। पूर्व एसपी पर एक महिला के साथ दुष्कर्म और पैसे ऐंठने का आरोप था। मामला तीन अगस्त 2016 को थाना सिटी गुरदासपुर में दर्ज किया गया था।