फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इनेलो की बड़ी रैली, देश भर के राजनीतिक दिग्गज जुटेंगे

Sun, 01 Nov 2015 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक में इनेलो के मंच से देशभर के दिग्गज नेता भाजपा सरकार पर निशाना साधेंगे। यहां के पशु मेला ग्राउंड में आज होने वाली सम्मान दिवस रैली में देशभर के नेता जुटेंगे।
विज्ञापन


इनेलो नेताओं का दावा है कि जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रें स के फारूख अब्दुल्ला, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस रैली में पहुंचेंगे।

हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में पत्रकार वार्ता के दौरान यह दावा किया। चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी। सांसद ने आरोप लगाया कि पहले दस साल कांग्रेस ने प्रदेश को खोखला किया तो अब भाजपा भी इसी राह पर चल पड़ी है।
विज्ञापन


रोहतक इनेलो का गढ़
सांसद ने कहा कि रोहतक इनेलो का गढ़ था, लेकिन अब कांग्रेस इसे अपना गढ़ बताती है। रैली से इनेलो यह साबित करके दिखाएगी कि रोहतक इनेलो का गढ़ है और अगले चुनाव में यह साफ भी हो जाएगा। इस रैली के बाद भाजपा अपने पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अपनी अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुलाकर यहां रैली करके दिखाए। उससे जनाधार का पता चल जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नांदल समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे।

आतंकवादी को ट्रांसफर कर दिया, ओमप्रकाश चौटाला को नहीं
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दिल्ली में आप व भाजपा की केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही है। दोनों नहीं चाहतीं कि ओमप्रकाश चौटाला को पैरोल मिले या उनको भटिंडा जेल में ट्रांसफर किया जाए। जबकि एक आतंकवादी को अमृतसर की जेल में कुछ समय पहले ही ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें