फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत की नई सियासी चाल, अभय चौटाला को लगा झटका, ये विधायक जजपा में हुए शामिल

Thu, 07 Feb 2019 12:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
विज्ञापन
विधायक पिरथी सिंह नंबरदार को जजपा ज्वाइन करवाते सांसद दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन

नरवाना सीट से दो बार जीतकर इनेलो पार्टी से विधायक बने पिरथी सिंह नंबरदार जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए। नंबरदार ने हिसार में सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जजपा में अपनी आस्था जताई। इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला खुद दो बार नरवाना हलके से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री रह चुके हैं।       

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक पिरथी ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा में जजपा का जनाधार बढ़ रहा है, उसे देखते हुए उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति लोगों के साथ की जाती है और लोगों का रुझान जजपा में बढ़ रहा है।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखते हुए जजपा का दामन थामा है। वे अपनी मर्जी से जजपा में शामिल हुए हैं। इस बारे में इनेलो के जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन जिसकी जहां आस्था है वह वहां जाता है। इस पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी।       
विज्ञापन


 जींद में इनेलो को बड़ा नुकसान      
जींद को इनेलो का गढ़ माना जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में जींद जिला की पांच में से तीन सीटों पर इनेलो के उम्मीदवार विजयी रहे थे। इनमें जुलाना से परमेंद्र ढुल, जींद से डॉ. हरिचंद मिड्ढा और नरवाना से पिरथी नंबरदार हैं। डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद अब उनके बेटे डॉ. कृष्ण मिड्ढा भाजपा के टिकट पर विधायक बने हैं। पिरथी नंबरदार ने भी इनेलो छोड़ दी है। अब एक विधायक परमेंद्र ढुल इनेलो में रह गए हैं।        

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें