फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: अभय सिंह चौटाला 15 से निकालेंगे रथ यात्रा, उकलाना से होगी शुरू और नरवाना में होगी खत्म

Sat, 14 Oct 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रथयात्रा के दौरान अभय लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे और उन समस्याओं का यथासंभव समाधान करेंगे। परिवर्तन पदयात्रा के दौरान भी अभय ने लोगों से उनकी समस्याओं को जाना था और अधिकतर समस्याओं का तुरंत समाधान किया था।
विज्ञापन
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला 15 अक्तूबर से दूसरे चरण की परिवर्तन रथ यात्रा पर निकल रहे हैं। इसकी शुरुआत 15 अक्तूबर से हिसार के हलका उकलाना से होगी। 16 अक्तूबर को भिवानी के हलका बवानीखेड़ा, 17 अक्तूबर को जिला फतेहाबाद के हलका रतिया, 18 अक्तूबर को जिला सिरसा के हलका कालांवाली पहुंचेगी। 

विज्ञापन


21 अक्तूबर को जिला हिसार के हलका नलवा, 22 अक्तूबर को जिला फतेहाबाद के हलका फतेहाबाद, 23 अक्तूबर को जिला सिरसा के हलका रानियां, 25 अक्तूबर को जिला फतेहाबाद के हलका टोहाना, 26 अक्तूबर को जिला हिसार के हलका बरवाला, 27 अक्तूबर को जिला जींद के हलका उचाना, 28 अक्तूबर को जिला हिसार के हलका आदमपुर, 29 अक्तूबर को जिला सिरसा के हलका ऐलनाबाद और 30 अक्तूबर को जिला सिरसा के हलका डबवाली और 31 अक्तूबर को जिला जींद के हलका नरवाना के लगभग 150 गावों में जाएगी। 

रथयात्रा के दौरान अभय लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे और उन समस्याओं का यथासंभव समाधान करेंगे। परिवर्तन पदयात्रा के दौरान भी अभय ने लोगों से उनकी समस्याओं को जाना था और अधिकतर समस्याओं का तुरंत समाधान किया था। इससे पहले अभय ने सात महीने की पदयात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने चार हजार किलोमीटर की यात्रा तय की थी। इस दौरान उन्होंने 90 हलकों के दो हजार गांव, कस्बे और शहर को कवर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें