फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इनेलो नेता अभय चौटाला बोले- नूंह हिंसा गहरी साजिश तो सरकार क्या कर रही थी

Mon, 07 Aug 2023 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने सीआईडी की रिपोर्ट को जानबूझकर दरकिनार किया। अगर समय रहते पुख्ता इंतजाम किए होते तो यह हिंसा न होती।
विज्ञापन
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने नूंह में हुई हिंसा के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। चौटाला ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज दोनों ये मान रहे हैं कि यह किसी की गहरी साजिश है, लेकिन सवाल ये है कि आखिरकार सरकार क्या कर रही थी। सरकार को क्यों नहीं इस गहरी साजिश का पता लगा।

विज्ञापन


अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने सीआईडी की रिपोर्ट को जानबूझकर दरकिनार किया। अगर समय रहते पुख्ता इंतजाम किए होते और सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करके भड़काऊ बयान देने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई होती तो यह हिंसा न होती।
 

उन्होंने कहा कि सीआईडी इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो कह रहा है कि उसने दस दिन पहले ही यह सूचना दे दी थी कि इस यात्रा के दौरान हिंसा हो सकती है, वहीं एक वीडियो में पुलिस का इंस्पेक्टर कह रहा है कि उनको इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन


जिस दिन एक आदमी जिसका भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ, उसके अगले ही दिन नूंह का एसपी छुट्टी पर चला जाता है। चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, जिसमें वो कहते हैं कि हरियाणा की ढाई करोड़ की आबादी है और पुलिस एक-एक आदमी की सुरक्षा नहीं कर सकती। ये सारे रहस्यमय कारण हैं जिस कारण से पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय से करवाई जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें