हरियाणा के राजनीतिक मंच पर गाई जाने वाली रागिनी अब रैप तक पहुंच गई हैं। इनेलो ने विधानसभा चुनाव के लिए ‘हरियाणा जीतेगा-इनेलो जीतेगा’ चुनाव अभियान विधिवत रूप से लांच किया।
इसमें पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया गया ‘चौटाला नै विजय बणाओ, यो यो गेल्ले तुम भी गाओ’ गीत भी चुनाव अभियान में शामिल किया गया।
इस चुनाव अभियान का विधिवत शुभारंभ युवा इनेलो नेता और अभय सिंह चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला ने चंडीगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी, पार्टी के मीडिया प्रभारी राम सिंह बराड़, हरबंस सिंह व यो यो हनी सिंह की टीम के सदस्यों की मौजूदगी में जारी किया।