फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो-बसपा गठबंधन 1 अगस्त से सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में करेगा बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला और बसपा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भाग लेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो और बसपा गठबंधन ने कमर कस ली है। चुनावी रणनीति बनाने के लिए सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में गठबंधन की संयुक्त बैठकें 1 अगस्त से शुरू होंगी। इन बैठकों में इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भाग लेंगे। साथ ही इनेलो और बसपा के प्रदेशाध्यक्ष समेत लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी के सदस्य जिनमें जिला प्रधान, हलका प्रधान और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इनसे सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठकों का शेड्यूल जारी करते हुए इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि 1 अगस्त को अंबाला लोकसभा क्षेत्र के जगाधरी में, 2 अगस्त को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के थानेसर में, 3 अगस्त को करनाल लोकसभा क्षेत्र के असन्ध में, 6 अगस्त को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के गोहाना में, 7 अगस्त को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के झज्जर में, 8 अगस्त को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के सोहना में, 10 अगस्त को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के पृथला में, 11 अगस्त को भिवानी लोकसभा क्षेत्र के चरखीदादरी में, 12 अगस्त को हिसार लोकसभा क्षेत्र के बरवाला में और 13 अगस्त को सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सिरसा शहर में बैठकें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें