फैशन डिजाइनर करिश्मा शहानी और इंटीरियर डिजाइनर वासिम खान ने शुक्रवार को तीन दिनों की वर्कशॉप इंटर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईनिफ्ड) चंडीगढ़ में संचालित किया। इसके तहत युवा डिजाइन प्रतिभाओं को गाइड किया जाएगा।
इस वर्कशॉप के माध्यम से युवा स्टूडेंट्स को डिजाइन के व्यावहारिक पहलुओं, रिसर्च की विभिन्न प्रक्रिया और तकनीकों के बारे में भी बताया जाएगा। फैशन डिजाइनर करिश्मा शहानी, लंदन स्कूल ऑफ फैशन से ग्रेजुएट हैं। वहीं, इंटीरियर डिजाइनर वासिम खान, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद से ग्रेजुएट हैं।
करिश्मा शहानी की फैशन डिजाइन वर्कशॉप से फैशन डिजाइन स्टूडेंट्स को उपलब्ध सामग्रियों जैसे खोजी गई चीजों, कपड़ों, रीसाइक्लिड और अप-साइक्लिड सामग्री को एक तय समय के अंदर और इसके काम करने की क्षमताओं के बारे में सीमाओं और इनके उपयोग के बारे में समझने का अवसर मिला।
इस दौरान स्टूडेंट्स को फैशन से कई उपयोगी टिप्स दिए। इसमें डिजाइन की समझ पर ध्यान केन्द्रित करने, डिजाइन की प्रेरणा, कपड़ों के अंदाज को महसूस करना शामिल है। वहीं वासिम खान की एक्सक्लूसिव डिजाइन वर्कशॉप में इंटीरियर डिजाइन के स्टूडेंट्स को इंटीरियर डिजाइनिंग से संबंधित मूल निर्देशन सिद्धांतों को समझने में मदद मिली।