फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट: मिनर्वा एकेडमी ने रचा इतिहास, बने चैंपियन

Fri, 29 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मिनर्वा एकेडमी के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया। जूनियर्स अंडर-15 ने  नार्थ ईस्ट के जाने माने क्लब रॉयल वाहिग्डो  क्लब को हराकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबला गोवा में खेला गया। जिसमें मिनर्वा जूनियर्स ने रॉयल वाहिग्डो  क्लब को टाई ब्रेकर के जरिए यूथ अंडर 15 लीग की विजेता ट्राफी जीती।
विज्ञापन


यह पहली बार था जब मिनर्वा एकेडमी की इस टीम इस लीग में हिस्सा लिया और और इसमे चैंपियन भी बना। फाइनल में नतीजा टाई ब्रेकर के जरिए हुआ। जिसमें मिनर्वा जूनियर्स ने  रॉयल वाहिग्डो  क्लब को 4-3 से शिकस्त दे डाली। विजेता टीम से जैक्सन,गिब्सन, सुखनदीप, अनवर अली ने गोल दागे। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर विजेता मिनर्वा टीम के मनमोहन सिंह को गोल्डन बूट देकर सम्मानित किया गया।

वहीं सीनियर वर्ग में भी मिनर्वा टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए आईलीग के दूसरे चरण में पहले पायदान के पास पहुंची। यह यह मुकाबला सेक्टर 17 फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर में शुक्रवार को खेला गया। इमसें मिनर्वा सीनियर ने गैंगटोक हिमालयन सॉक्र क्लब को 2-0 से हरा दिया। इस जीत केबाद टीम के कोच सुरिंदर ने कहा कि टीम जीतने के ट्रैक पर पहुंच गई है और अगले मैचों में भी इसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें