फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट में बम की सूचना, जांच में कुछ नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर एक बार फिर विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इंडिगो की हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट संख्या 6ई108 चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुबह 10.48 बजे लैंड हुई। सुरक्षा एजेंसियों के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी के आलाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और एयरपोर्ट की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों के बैग व अन्य सामान की गहनता से चेकिंग की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है इंडिगो एयरलाइंस के ट्विटर पर एक मैसेज आया था कि इंडिगो की फ्लाइट में बम है। हैदराबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया। तकरीबन 3 घंटे तक पैसेंजर को इंतजार करना पड़ा। जब तक पूरी जांच पूरी नहीं हुई किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। दूसरी फ्लाइट संख्या 6ई112 अहमदाबाद से चंडीगढ़ आ रही थी जिसे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा घेरे में ले लिया। जांच के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी। बता दें कि कुछ दिन पहले भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक उड़ान में बम की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरी चेकिंग की गई लेकिन कुछ नहीं निकला था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें