फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में प्याज सस्ता, टमाटर ने दिखाए तेवर

Mon, 14 Jul 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज के तेवर अब कम होने लगे हैं लेकिन अब टमाटर ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए हैं। सेक्टर-26 की मंडी में इस समय नासिक का प्याज होल सेल में 18 से 22 रुपये बिक रहा है जबकि रिटेल में 28 से 30 रुपये तक। वहीं दूसरी ओर टमाटर के दाम एक हफ्ते में 5 से 10 रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


पिछले रविवार टमाटर रिटेल में 15 से 20 रुपये बिक रहा था जबकि इस रविवार दाम 30 रुपये तक पहुंच गए। इसकी वजह है टमाटर की सप्लाई में कमी आना।

इस समय मंडी में लोकल टमाटर काफी कम हो गया जबकि हिमाचल में सोलन की तरफ से सप्लाई आ रही है। मंडी के व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में टमाटर के दाम और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले 5 दिनों में टमाटर की सप्लाई
9 जुलाई---------1831 क्रेट
10 जुलाई--------1322 क्रेट
11 जुलाई--------1201 क्रेट
12 जुलाई--------1097 क्रेट
13 जुलाई--------1576 क्रेट
(नोट: एक क्रेट में करीब 25 किलो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें