फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे सस्ती दाल के रेट रिकार्ड तोड़ बढ़े, जानिए क्या हैं नए दाम?

Mon, 11 Jul 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दाल - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सबसे सस्ती माने जाने वाली दाल चना का रेट आसमान को छू रहा है। दाल चना का रेट परचून में 120 रुपये किलो हो गया है। इसके साथ ही काला और सफेद चना के रेट भी महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। इनमे पिछले सप्ताह के मुकाबले में 30 से 40 रुपये किलो का इजाफा हो रहा है। करियाना व्यापारियों का कहना है कि हर दिन इनके रेट में 2 से 3 रुपये किलो का इजाफा हो रहा है। छह माह पहले तक दाल चना का रेट 70 रुपये किलो था। दाल चना महंगा होने से जो बेसन का रेट पिछले माह 80 रुपये किलो था वह भी 120 रुपये किलो हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि दालों की सप्लाई मध्य प्रदेश से शहर में आती है।  लोगों का कहना है कि रेट बढ़ने से बजट पूरी तरह से हिल गया है।
विज्ञापन


इन दालों के रेट में हुआ इजाफा
 दाल-----------पिछले माह-------इस सप्ताह (प्रति किलो)
दाल चना----------90----------------120
काला चना---------80----------------110
सफेद चना--------115---------------150

बाकी दालों के रेट यह है
मा साबत----------140                        
मा छिलका---------150                        
मा धुली-----------160                        
अरहर-------------140                        
राजमा--------------85                         
मुंगी साबत---------150                        
मुंगी धोती-----------95

व्यापार मंडल के महासचिव नरेश महाजन का कहना है कि चने की दाल के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि इसका कारण फसल की पैदावार कम होना बताया जा रहा है। लेकिन महंगाई का असर शहरवासियों पर पड़ रहा है। सेक्टर-23 बत्तरा करियाना स्टोर के संचालक दीपक बत्तरा का कहना है कि होलसेल में हर दिन दालों का रेट बढ़ रहे हैं उनका कहना है कि चने की दाल का रेट आज तक कभी इतना नहीं बढ़ा है। चने की दाल के रेट बढ़ने से बेसन का रेट बढ़ रहा है।

टमाटर का रेट 40 रुपये किलो
दालों ही नहीं बल्कि सब्जियों के रेट में इजाफा हो रहा गया है। टमाटर का रेट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस समय टमाटर का रेट 40 से 50 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें