फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में फैलता जा रहा संक्रमण... कोरोना के 15 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या 54 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 434 नमूनों की जांच की गई। इनमें से तीन पुरुष और 12 महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं। वहीं सात दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा करने वाले पांच मरीजों को छुट्टी दे दी गई। शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर आठ मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते केसों के बीच चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बचाव संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। अस्पतालों में मरीजों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पतालों में चिकित्सीय कर्मचारियों को मास्क पहनकर रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं ताकि संक्रमण से बचा जा सके। लोगों से अपील की गई है कि बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें। अस्वस्थ (बुखार, सांस लेने में कठिनाई और खांसी) होने पर डॉक्टर को दिखाएं। कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक लें और अपने बच्चों को भी टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें