फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: सारी सख्ती बेकार, संक्रमण दर नहीं हो रही कम, पीजीआई में 34 फीसदी नमूने पॉजिटिव

Tue, 11 May 2021 01:43 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई समीक्षा बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई द्वारा एकत्रित कोरोना जांच के कुल नमूनों में संक्रमण की दर 34 प्रतिशत है।  
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रशासक ने ली कोरोना की समीक्षा बैठक। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में भले ही लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है और कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं, लेकिन संक्रमण दर में गिरावट नजर नहीं आ रही। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई समीक्षा बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई द्वारा एकत्रित कोरोना जांच के कुल नमूनों में संक्रमण की दर 34 प्रतिशत है। इस दौरान प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि मरीजों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर रोजाना बैठक करें।

विज्ञापन


बैठक में प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई में फिलहाल कोरोना वायरस के 402 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 122 चंडीगढ़, 139 पंजाब, 67 हरियाणा, 18 हिमाचल प्रदेश और 56 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि पीजीआई में बेड की क्षमता भी बढ़ा दी गई है। प्रो. जगतराम ने बताया कि बीते कुछ दिनों में पीजीआई में 3208 लोगों के नमूने एकत्रित किए गए थे, जिसमें से 1097 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह संक्रमण दर करीब करीब 34 प्रतिशत है। 


जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ़ जसबिंदर कौर ने बताया कि वहां और उनके अधीन कार्य करने वाले अस्पतालों में कुल 429 मरीज भर्ती हैं। उनके द्वारा 1906 नमूने एकत्रित किए गए, जिसमें से 260 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्सों से 11642 लोगों से कोरोना वायरस के नमूने एकत्रित किए, जिसमें से 2655 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण दर करीब 23 फीसदी है। उन्होंने बताया कि शहर में 7840 कोरोना के संक्रमित मरीज घर में हैं। बैठक में बताया गया कि पंचकूला में 2953, मोहाली में 10,693 और 8511 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


ट्राइसिटी के लिए समान रणनीति पर जोर, आज बैठक
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिव व चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार उपस्थित रहेंगे। बैठक में ट्राइसिटी में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए एक समान रणनीति पर चर्चा होगी। बीते दिनों हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान प्रशासन को यह निर्देश दिए गए थे कि ट्राइसिटी के लिए एक यूनिफाइड कमांड सेंटर की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि ट्राइसिटी में एक समान नियम लागू हो सके।

बदनौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड द्वारा बनाए गए 100 बेड के अस्पताल के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा हर तरह से सेना की मदद की जाएगी। बदनौर ने सेना के अधिकारियों को सलाह दी है कि वह वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए कंसंट्रेटर्स की व्यवस्था करें। इसके अलावा बदनौर ने मंगलवार को सेक्टर-45 में भी एक कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें