फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचर्चित अपना घर यौन शोषण केस: बच्ची ने कोर्ट में बयां की आपबीती

Tue, 17 May 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
बच्‍ची की गवाही - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
रोहतक के बहुचर्चित अपना घर यौन शोषण मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सोमवार को मुख्य आरोपी जसवंती देवी समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में सुनवाई के दौरान तीन गवाह बुलाए गए। एक पीड़ित बच्ची व एक आयकर अधिकारी के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार ने बताया कि आयकर अधिकारी रामदन के साथ छोटी बच्ची की गवाही हुई। छोटी बच्ची ने बताया कि उसके साथ संस्था में मारपीट होती थी। इससे पहले सीबीआई द्वारा कोर्ट में एक आवेदन दाखिल किया गया था, जिसमें उन्होंने गवाही के दस्तावेजों को ऑन रिकार्ड दाखिल करने की मांग की है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 23 मई को होगी। ध्यान रहे कि इस मामले में अब तक कुल 39 गवाहों के ब्यान दर्ज हो चुके हैं और अभी करीब 150 से भी ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें