फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो वर्कर पर गोली चलाने वाला सीएम के घर कैसे : दिग्विजय

Wed, 13 Apr 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह चौटाला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर धारा 307 जैसे संगीन आरोप हैं, उन्हें मुख्यमंत्री अपने आवास पर आशीर्वाद देकर अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में इनसो नेता ने कहा कि 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान सिरसा जिले के मोडियाखेड़ा गांव में इनेलो कार्यकर्ता संदीप सिंह पर वहां की भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया के बेटे व उनके साथियों ने फायरिंग कर उनकी हत्या का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि गोकुल सेतिया व उनके साथियों पर धारा 307, 323, 148, 149, 188 व शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें गोकुल सेतिया मुख्य अभियुक्त थे। वे पिछले डेढ़ साल से इस मामले में भगौड़ा है और पुलिस को उसकी तलाश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के प्रमुख लोग डीसी, एसपी के अलावा अन्य अधिकारियों को भी मिल चुके हैं और मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक भी पत्र लिख चुके हैं। इस मामले में अदालत ने भी अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि गोकुल सेतिया व उनके साथी इन दिनों निरंतर भाजपा के कार्यक्रमों में न सिर्फ खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने सरकारी आवास पर बुलाकर गोकुल सेतिया को पंजाब विश्वविद्यालय के चुनाव में सोपू के पैनल वाले उम्मीदवारों को साथ लेकर गए गोकुल सेतिया को न सिर्फ आशीर्वाद दिया बल्कि उनकी पीठ भी थपथपाई।

इनसो नेता ने गोकुल सेतिया की ओर से अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री के साथ उनके आवास पर पिछले हफ्ते हुई बैठक के फोटो भी जारी किए और उस फोटो में मुख्यमंत्री के साथ उनके आवास पर सफेद प्रिंट वाली शर्ट और नीली पैंट में छोटी-छोटी दाढ़ी वाला जो युवक खड़े होकर बातें कर रहा है, उसे गोकुल सेतिया बताते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

इनसो अध्यक्ष ने कहा कि तस्वीरों से साफ है कि अपराधियों को मुख्यमंत्री हरियाणा के निवास से न सिर्फ संरक्षण मिल रहा है बल्कि उनकी सीएम निवास पर आवभगत भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री जघन्य अपराधियों को आशीर्वाद दे तो फिर इससे ज्यादा कानून व्यवस्था की खराब हालत और क्या हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री या तो इन अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करवाएं अन्यथा उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर अदालत में जाएंगे।

नरेंद्र गुज्जर धनखड़ और अभिमन्यु के घर दिखे
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ऐसी ही एक घटना करीब तीन महीने पहले चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में घटी और इनसो कार्यकर्ता प्रदीप खटकड़ पर जानलेवा हमला हुआ और वे पिछले तीन महीनों से जिदंगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदीप खटकड़ पर हमला करने वाले कथित अभियुक्त नरेंद्र गुज्जर पंजाब विश्वविद्यालय में एचएसए नाम से छात्र संगठन चलाते हैं और अक्सर हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनकड़ और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर देखे जाते हैं।

इनसो की कालेज यात्रा का पहला चुनाव पूरा
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि धारा 307 के अभियुक्त को चंडीगढ़ पुलिस की ओर से इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जा रहा क्योंकि वह भाजपा नेताओं के करीबी हैं और जल्द ही भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने इन्हें भी तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इनसो की कॉलेज यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया है। इसके अंतर्गत वे अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल व जींद 6 जिलों के 12 कॉलेज कवर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगला चरण अगले शैक्षणिक सत्र में शुरू किया जाएगा और अगले 2 सालों में प्रदेश के करीब 2 हजार कॉलेज कवर किए जाएंगे और हर महीने 40 कॉलेज कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें