फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीजीसी यूनिवर्सिटी में उद्योग-एकीकृत ‘कोड एक्सपीरियंस सेंटर’ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीजीसी यूनिवर्सिटी ने कैपजेमिनी के सहयोग से परिसर में ‘कोड एक्सपीरियंस सेंटर’ की शुरुआत की है। इस केंद्र का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह केंद्र पारंपरिक कंप्यूटर लैब से अलग पेशेवर माहौल में विकसित किया गया है। यहां सहयोगी कोडिंग स्पेस, चर्चा क्षेत्र और आधुनिक डिजिटल सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि छात्र वास्तविक कार्य संस्कृति को समझ सकें और टीम आधारित परियोजनाओं पर काम कर सकें।
उद्घाटन अवसर पर फाउंडर चांसलर रशपाल सिंह धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल और डॉ. सुशील पराशर मौजूद रहे। प्रबंधन का कहना है कि यह पहल छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स और नई तकनीकों से जोड़कर उद्योग की मांग के अनुरूप कौशल विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें