चंडीगढ़। चंडीगढ़ के जाकिर हुसैन रोज गार्डन में आयोजित रोज फेस्टिवल के दौरान सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में शहर के स्कूलों, कॉलेजों और स्वतंत्र प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लोक नृत्य से लेकर फोटोग्राफी और ‘डांस धमाका’ तक हर मंच पर प्रतिभा की चमक देखने को मिली। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। फेस्टिवल में उत्साह और रचनात्मकता का माहौल रहा। डांस धमाका प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिस दिव्यांशी को मिला। द्वितीय पुरस्कार मिस सिद्धिक्षा ने हासिल किया। ब्यूरो