फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते दोस्त से मिलने पाकिस्तान पहुंची मंजीत कौर का सच आया सामने, पढ़ें

Thu, 05 Dec 2019 10:29 AM IST
खुशबू गोयल कुलभूषण शर्मा/अमर उजाला, गुहला-चीका(पेहोवा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने वाली भारतीय महिला मनजीत कौर का एक सच सामने आया है। बिना वीजा के पाकिस्तानी जाकर फेसबुक फ्रेंड के साथ फैसलाबाद में घुसने का प्रयास करने वाली मनजीत कैथल के गांव भागल की रहने वाली है। कॉरिडोर के उद्घाटन के समय उसकी बाकायदा पुलिस वेरिफिकेशन हुई थी।
विज्ञापन


उसी के बाद वह कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुई थी। इस मामले के मीडिया में आने के बाद बुधवार को दिन भर चर्चाओं का दौर चलता रहा। देर शाम तक परिजनों का मनजीत कौर नामक इस महिला से संपर्क नहीं हो पाया था। बुधवार सुबह जैसे ही लाहौर डेट लाईन से खबर अखबारों में छपी और महिला का हरियाणा कनेक्शन होने की बात सामने आई तो पूरे प्रदेश में यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

गुहला-चीका क्षेत्र में भी सुबह से ही ऐसी चर्चाएं सामने आने लगी कि यह महिला इसी क्षेत्र से हो सकती है। दिन भर चली छानबीन के बाद बुधवार शाम स्पष्ट हो गया कि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई मनजीत कौर जिले के गांव भागल की निवासी है। कुरुक्षेत्र के पास झांसा रोड स्थित गांव सिंह पुरा की रहने वाले मनजीत कौर की शादी छह-सात साल पहले भागल के एक युवक से हुई थी।
विज्ञापन

मायके वालों से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी

मनजीत कौर आठ नवंबर को भागल से अकेली अपने मायके वालों से मिलकर आने की बात कहकर ससुराल घर से निकली थी। अगले दिन तक जब वह ना तो सिंहपुरा पहुंची और ना ही भागल वापिस लौटी तो ससुराल वालों ने भागल पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।

मीडिया से ही मनजीत कौर के ससुराल वालों को पता चला कि वह मायके जाकर आने का बहाना बनाकर घर से निकली और करतार कारिडोर के रास्ते अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। मनजीत कौर का पांच साल का बेटा भी है।

हालांकि मीडिया में आज यह खबरें भी चलती रहीं कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने मनजीत कौर के पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मनजीत कौर को वापिस भेज दिया है, पर देर शाम तक भी परिजनों का मनजीत कौर से कोई संपर्क नहीं हुआ था।

भागल चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि इस महिला के बारे में अभी तक पुलिस के पास कोई सूचना नहीं पहुंची है। जब करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ था, उस समय इस महिला की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर की गई थी।
विज्ञापन

पाकिस्तानी दोस्त के साथ ही जाना चाहती थी महिला

तीन दिन पहले गुरुद्वारा करतारपुर साहिब दर्शन के लिए गए एक जत्थे से गायब हुई सिख लड़की सोमवार को मिल गई है। सोमवार देर रात मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा निवासी यह लड़की किसी पाकिस्तानी युवक से मिलने गई थी। पाक रेंजरों ने उसे देखकर अपने संरक्षण में लिया।

इस सिलसिले में पाकिस्तान पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बिना वीजा पाकिस्तान के फैसलाबाद जा रही महिला की युवक से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों गुरुद्वारे में मिले और वहां से फैसलाबाद के लिए निकले, मगर सुरक्षाबलों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 20 वर्ष की मनजीत कौर नवंबर के अंतिम हफ्ते में करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंची थी। कौर फेसबुक के माध्यम से उस व्यक्ति के संपर्क में थी और गुरुद्वारा में उसने उससे मुलाकात की और एक पाकिस्तानी महिला का परमिट दिखाकर उस व्यक्ति के साथ फैसलाबाद जाने का प्रयास किया।

अधिकारी ने कहा कि महिला पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ जाना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उसे सीमित क्षेत्र से बाहर नहीं जाने दिया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि महिला अमृतसर की है, वहीं भारतीय मीडिया ने दावा किया कि वह हरियाणा की है।

बता दें कि गुरु नानक देव की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ नवंबर से पाकिस्तान द्वारा खोले गए करतारपुर गलियारे के रास्ते भारत से रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए वहां जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें