गर्मियों की छुट्टियों में सैर सपाटा हो या फिर बिजनेस टूर, ट्रेवलिंग का हर समाधान लेकर आया है इंडिया ट्रैवल मार्ट। इसका आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित हिमाचल भवन में किया जा रहा है। इसमें मलयेशिया, राजस्थान और गोवा के पवेलियन अपने देश और राज्य की खूबसूरती और संस्कृति को समेटे हैं।
यह एग्जिबिशन 21 से 23 फरवरी, 2014 तक आयोजित की गई है और इसमें देश भर टूरिस्ट स्थलों के बारे में उत्साही यात्रियों को हर तरह से जानकारी और सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
अचिंतो बोस, टूरिज्म मलयेशिया, जो कि एक्सपो में पार्टनर कंट्री हैं, ने कहा कि एक नई एयरलाइन मालिंदो एयर ने नई दिल्ली से कुआलालंपुर के लिए दैनिक सीधी विमान सेवा शुरू की है जो कि बेहद सस्ती दरों पर तीन रातों और चार दिनों का पैकेज प्रदान कर रही है। इस पैकेज की कीमत 30 हजार से 35 हजार रुपये के बीच है।
राजस्थान टूरिज्म के असिस्टेंट डायरेक्टर अजीत सिंह ने कहा कि अब नए पर्यटन स्थल हैं जो कि मध्य प्रदेश की सीमा के पास कुरली में हैं।
एक विरासती शहर के तौर पर विकसित शहर में प्रसिद्ध करला देवी मंदिर है। स्वाई माधोपुर के पास स्थित रणथंभोर अभ्यारण के लिए काफी इनक्वायरी आई हैं।
राजस्थान टूरिज्म अब पर्यटकों के लिए कस्टमाइज पैकेज दे रहे हैं। यहां बुक कराए जाने वाले पैकेज में 20 फीसदी की छूट प्रदान की जा रही है। उत्तराखंड यहां पर अपने इंचपनेशल योग फेस्टिवल की मार्केटिंग कर रहा है।
जिसका आयोजन 1 से 7 मार्च, 2014 तक ऋषिकेश में किया जा रहा है। इसीलिए यहां सुपर डीलक्स और डीलक्स पैकेज में पच्चीस फीसदी की छूट दी जा रही है। यह पैकेज 30 हजार रुपये और 18000 रुपये के होंगे। इन खास पैकेज में पिक और ड्रॉप सुविधा, कमरा, भोजन, रिवर राफिंट्ग, योग फेस्टिवल रजिस्ट्रेशन शामिल हैं।
गुजरात का गरबा दिल ले गया
आईटीएम के पार्टनर राज्य गुजरात टूरिज्म ने गरबा डांसर्स पेश किए। यह दर्शकों को डांडियां प्रस्तुति और विभिन्न जगहों की ऑडियो-वीडियो डॉक्यूमेंट्रीज से प्रभावित करते हैं।
राजस्थान और गोवा के पवेलियन खूबसूरत हैं और उनमें इन राज्यों की पारंपरिक झलक और वास्तुकला की झलकियां प्रस्तुत की गई हैं।
यह भी हैं यहां पर
टूरिज्म मलेशिया, गुजरात टूरिज्म, राजस्थान टूरिज्म, बिहार टूरिज्म, महाराष्ट्र टूरिज्म, केरल टूरिज्म, उत्तराखंड टूरिज्म, हिमाचल टूरिज्म, मध्य प्रदेश टूरिज्म, गोवा टूरिज्म, इंडियन रेलवे केटरिंग टूरिज्म एंड कॉर्पोरेशन (आईआरटीसी), मेक मॉय ट्रिप, वेलकम हेरीटेज, कंट्री इन, ईस्ट बाउम रिसोर्ट्स, सूर्या विलाज, प्राइड ग्रुप, इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड फ्यूचर मैनेजमेंट ट्रेंड्स (आईटीएफटी), नॉर्थ इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एनआईएमए) और कई शामिल हैं।
थाईलैंड का पैकेज-25000 रुपये
मलेशिया का पैकेज-23000 रुपये
गोवा का पैकेज-22 हजार रुपये
कस्टमाइज पैकेज-डेजर्ट ट्रेंगल जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर-दस हजार रुपये
वाइल्ड लाइफ टाइगर रिजर्व पार्क-तीन दिन का पैकेज-दस हजार
लग्जरी ट्रेन-पैलेस आन व्हील्स-करीब एक लाख रुपये
गोवा में होगा कार्निवाल
गोवा टूरिज्म के असिस्टेंट मैनेजर भारत ने कहा कि गोवा कार्निवाल एक से चार मार्च तक होगा। इस फेस्ट में म्यूजिक और मस्ती के संग गोवा की सैर शामिल है।
इसमें तीन दिन चार रातों का पैकेज दिया जा रहा है जो कि 8990 रुपये है। यह दो लोगों के लिए होगा जिसमें दो दिन का टूर एक बोट क्रूज शामिल होगी।
चंडीगढ़ और पंजाब सैर सपाटे के लिए महत्वपूर्ण है। उत्तर भारत में यहां के निवासी अपने घूमने फिरने की आदत के चलते नई जगहों पर जाना चाहते हैं, नए टूरिस्ट स्थलों को देखना चाहते हैं और साल में अक्सर एक से अधिक बार ट्रेवल करना चाहते हैं।
अजय गुप्ता चेयरमैन और एमडी आईटीएम