फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम बढ़िया कर रही, जमीनी स्तर पर भी हो बेहतर कामः संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस पर अर्जुन अवार्ड जीतने वाले शहर के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी संदेश झिंगन बुधवार को सेक्टर-22 स्थित अपने स्कूल शिशु निकतेन पहुंचे। यहां पर उनहोंने अपने पहले कोच इंद्रजीत सिंह पुरी का धन्यवाद किया। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल अमिता खुराना से भी मिले। प्रिंसिपल ने अर्जुन अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए संदेश झिंगन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संदेश झिंगन ने स्कूल में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कोच और प्रिंसिपल से यादें साझा कीं।
विज्ञापन

इस मौके पर संदेश झिंगन ने बताया कि पढ़ाई करने के बाद आज काफी समय बाद स्कूल लौटा हूं। यहां पहुंचकर काफी खुशी हो रही है। यही वह स्कूल है जहां से मैंने फुटबाल सीखकर खेलना शुरू किया। अर्जुन अवार्ड मिलने का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों, कोच और प्रिंसिपल का देना चाहता हूं। इंद्रजीत पुरी मेरे पहले कोच हैं जिन्होंने मुझे स्कूल की टीम से खेलने का अवसर दिया और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर खेला। भारतीय टीम काफी बेहतर कर रही है। वहीं जमीनी स्तर पर अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। बच्चों को और अधिक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलना चाहिए जिससे वे राष्ट्रीम टीम तक पहुंच सके।
केरल ब्लास्टर छोड़ अब मेरा ध्यान भारतीय टीम में जगह बनाने पर
इंडियन सुपर लीग में केरल ब्लास्टर टीम को छोड़ने के बारे में संदेश झिंगन ने बताया कि अभी मैंने किसी और टीम के साथ जुड़ने का फैसला नहीं लिया है। मेरा ध्यान भारतीय टीम में दोबारा से जगह बनाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें