फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी में आया इंडियन सिल्क

Thu, 31 Oct 2013 10:37 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश की गडवाल, पोचमपल्ली या धरमावरम हो या फिर कर्नाटक की चिंतामनि, कस्तूरी और कनार्टक सिल्क... अब सबकुछ आपको सिटी ब्यूटीफुल में मिलेगा। किसान भवन में आयोजित की जा रही है सिल्क फैब प्रदर्शनी।
विज्ञापन


बुधवार को सिल्क फैब का उद्घाटन किया पंजाब सहकारिता की विशेष सचिव कंवलप्रीत बरार ने। इस मौके पर कंवलप्रीत
बरार ने कहा कि यह प्रदर्शनी बुनकरों को सीधे उपभोक्ताओं के सम्मुख लाएगी। इसके जरिए दोनों पक्षों को लाभ होगा।
इस प्रदर्शनी में 12 राज्यों की 123 संस्थाएं भाग ले रही हैं।

इसके अंतर्गत राज्य सरकार की संस्थाएं शीर्ष समितियां, प्राथमिक हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां भाग ले रही हैं। बता दें कि इस प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम कर रहा है।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनी में कहां-कहां के मिलेंगे आइटम
आंध्र प्रदेश: गडवाल, पोचमपल्ली, धरमावरम
आसाम: मूगा सिल्क
बिहार: टसर, कांथा, मधुबनी प्रिंट
जम्मू और कश्मीर: प्रिंटेड, रेशम साड़ियां, ड्रेस मैटेरियल
झारखंड: कांथा कोसा सिल्क
कर्नाटक: चिंतामनि, कस्तूरी वर्क, कर्नाटक सिल्क
मध्यप्रदेश: चंदेरी, माहेश्वरी सिल्क
महाराष्ट्र: पैठानी, पूना साड़ी
उड़ीसा: बोमकाई, संबलपुर
राजस्थान: बंधेज
उत्तर प्रदेश: टांची, जमदानी, जमवार (बनारसी)
पश्चिम बंगाल: बलूचरी, कांथा, टंगई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें