स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री
ट्रेन में सफर करने वाले लोग ध्यान दें। धुंध के चलते रेलवे ने दो ट्रेनें एक महीने के लिए रद्द कर दी हैं। इसलिए अपना इंतजाम कर लें। आज से जयपुर इंटरसिटी तथा ऊंचाहार एक्सप्रेस में यात्रा नहीं कर पाएंगे।
रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों ट्रेनों को अगले माह चलाया जाएगा। रेलवे ने 18 दिसंबर से 16 जनवरी दिन तक दोनों एक्सप्रेस गाड़ियों को रद्द कर दिया है। ट्रेनें रद्द होने का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।
जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जयपुर से 16.40 पर चलकर रेवाड़ी, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल से होती हुई रात 2 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन पर आती थी और 2.30 पर यहां से रवाना होकर अंबाला से होती हुई 4.55 पर चंडीगढ़ पहुंचती थी।
वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयाग से दोपहर 14.5 पर चलकर सुबह 7.32 पर कुरुक्षेत्र आती थी और फिर सुबह 9.25 पर चंडीगढ़ पहुंचती थी।