धुंध के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित न हों, इसलिए यह फैसला लिया गया है। छोटी दूरी की 6 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।
ये ट्रेन 19 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आने वाले हर शनिवार व रविवार को रद्द करने की घोषणा की गई है। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सफर शुरू करने से पहले यात्री इनके बारे में पता जरूर लगाएं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह घोषणा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही ली गई है। छोटे रूटों की ट्रेन रद्द रखने से लंबी दूरी की ट्रेन सही प्रकार से चलती रहेंगी।