फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले- जहां जाम में फंसता हूं.. वहां से लोगों को बचाऊंगा

Mon, 14 Nov 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को जब लघु सचिवालय परिसर से तीन योजनाओं का शिलान्यास किया तो लोगों से अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि जहां जाम में फंसता हूं, वहां लोगों को जाम से बचाऊंगा। 
विज्ञापन


सीएम ने शहर में बनने वाले 152.83 करोड़ के एलिवेटेड रोड, 19.21 करोड़ से लाखनमाजरा में रोहतक-जींद रेलवे लाइन के ओवरब्रिज और 5.98 करोड़ से कलानौर में बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास किया। 

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लघु सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एलिवेटेड रोड, आरओबी, माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास करने के बाद लोगों से अपने जीवन की बातों को साझा किया। सीएम ने कहा कि उनको अपनी जिंदगी के चार समय याद है।
विज्ञापन


 कहा कि साल 1972 से पहले के समय में वह साइकिल से पं. नेकीराम शर्मा कालेज में पढ़ने आते थे तो उस समय तक रास्ता पूरी तरह खाली मिलता था। साल 1980-85 के समय में वह संघ के जिला प्रचारक थे तो उनको मोटरसाइकिल मिल गई थी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर से सीएम ने किया एलिवेटेड रोड का शिलान्यास

सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
 उस समय भीड़ बढ़ने लगी और उन्होंने सोचा कि कैसे निजात मिलेगी? साल 1994-2002 के समय में छोटी गाड़ी मिल गई। उस समय फाटकों के अलावा जाम में काफी जगह घंटों तक खड़ा रहना पड़ता था। इसके बारे में उस समय बहुत सोचते थे।

 लेकिन ऐसा कभी नहीं सोचा था कि खुद ही लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने की नींव रखेंगे। सीएम ने पहले बंद पड़ी योजनाओं को अपनी सरकार में शुरू कराने की बात कही, जिनमें केएमपी, केजीपी, रेलवे ट्रैक के काम शामिल हैं। सीएम ने कहा कि जिस एलिवेटेड रोड को बनाया जा रहा है, इसका दायरा बेरी रोड व रेलवे यार्ड तक बढ़ाया जाएगा। 

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि शहर के बीच बनने वाला एलिवेटेड रोड लोगों के लिए नई सौगात है। सरकार के इस निर्णय से दुकानदार व व्यापारी खुश हैं। उन्होंने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। इस रोड के निर्माण से किसी भी दुकानदार का नुकसान नहीं होगा। 

इस दौरान शेखर मिनोचा, पवन आहुजा, राजेश सहगल, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान सोम मलिक, पार्षद अशोक खुराना, सुंदर नागपाल, राजेश टीनू, गुलशन निझावन, राधेश्याम ढल, अजय निझावान, मनोज मक्कड, विकास रोहिल्ला, कंवल सिंह सैनी, रमेश बल्हारा, विजय गुप्ता, जोगेंद्र सैनी, रमेश अत्री, सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें