फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन, डाक टिकट जारी किया

Thu, 16 Nov 2017 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर/अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंजाब के दौरे पर हैं और आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंच चुके हैं। यहां वे 223 स्क्वाड्रन और 117 हेलिकॉप्टर यूनिट के एक समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यूनिट का एक डाक टिकट भी जारी किया। मौके पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा सहित अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित हैं।
विज्ञापन


आदमपुर के बाद राष्ट्रपति कोविंद अमृतसर आएंगे। इस दौरे के मद्देनजर दो घंटे गुरुनगरी पूरी तरह सील रहेगी। वे दो बजे विशेष विमान से अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से सीधे श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जाएंगे।

श्री दरबार साहिब के बाद राष्ट्रपति जलियांवाला बाग के शहीदों को नमन करेंगे। उसके बाद श्री दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेक वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दो घंटे महामहिम गुरु नगरी रहेंगे। इन दो घंटो में शहर पूरी तरह सील होगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से लेकर श्री दरबार साहिब तक सड़कों धुलेगी और फूलों की बरसात होगी। श्री दरबार साहिब में राष्ट्रपति को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तरफ से सम्मानित किया जाएगा। संयोग है कि राष्ट्रपति श्री दरबार साहिब में जब माथा टेकने पहुंचेंगे तो वहां पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्थापना दिवस पर एसजीपीसी का समारोह चल रहा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें