फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर हरभजन सिंह बोले-मेरी मातृ भाषा पंजाबी, हिंदी का भी सम्मान करता हूं

Tue, 22 Oct 2019 07:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब में पंजाबी व हिंदी बोली के मुद्दे पर काफी चर्चा हो रही है। कोई पंजाबी को पहले नंबर पर रख रहा है और कोई हिंदी को भारत की मुख्य भाषा बता रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब गायक गुरदासमान के बयान पर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी हो-हल्ला हुआ था। इस मुद्दे को लेकर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अपना पक्ष रखा है। 

विज्ञापन


हरभजन सिंह एक प्रोग्राम में शिरकत करने जालंधर पहुंचे थे। उनका कहना है कि हमारे यहां एक देश, एक संविधान व अनेक भाषाएं हैं। वह सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। पंजाबी होने के नाते मेरी मातृ भाषा पंजाबी है लेकिन मैं हिंदी भाषा का भी सम्मान करता हूं। मैं एक हिंदुस्तानी हूं तो मुझे हिंदी भी लाजमी आनी चाहिए। 

मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहता हूं कि पंजाबी पहले है या हिंदी पहले है। सबसे पहले हम हिंदुस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि आप अपनी सहूलियत के हिसाब से जुबान का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन आपको हर जुबान आनी चाहिए। इस मुद्दे पर बहस नहीं होनी चाहिए कि पंजाबी पहले है, हिंदी पहले है या फिर अंग्रेजी पहले है। मेरा मानना है कि इस मुद्दे पर बहस नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें