फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं उसके बिना नहीं जी सकता...', फौजी ने सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द और दे दी जान

Tue, 27 Mar 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
हथियार
विज्ञापन
जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया सेना का जवान। उसने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पंजाब के बठिंडा कैंट में इंजीनियरिंग यूनिट में तैनात एक सैनिक ने यह कदम उठाया। अपनी प्रेमिका के बिछड़ने के चलते उसने शुक्रवार शाम सरकारी राइफल से अपने सीने पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


जब तक साथी उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अमित गुप्ता (23) वर्ष निवासी बरेली के तौर पर हुई है। वहीं, थाना कैंट ने मृतक सैनिक के भाई के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

छोड़कर चली गई थी युवती

pistol
जानकारी के अनुसार, थाना कैंट प्रभारी नरिंदर शर्मा ने बताया कि अमित करीब एक वर्ष से इंजीनियरिंग यूनिट में तैनात था। उन्होंने बताया कि सैनिक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो उसे छोड़कर चली गई थी। उन्होंने बताया कि सैनिक जब शुक्रवार को अपनी ड्यूटी पर तैनात था तो उसने सरकारी राइफल से अपने सीने में गोली मार ली।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से मिले सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। सुसाइड नोट में सैनिक ने लिखा था कि मैं उससे बहुत प्यार करता हूं...उसके बगैर रह नहीं सकता। सुसाइड नोट से ही पुलिस को अमित के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें