फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आर्मी में विभिन्न पदों पर भर्ती, हिमाचल के युवाओं के लिए भी मौका

Sun, 22 Jan 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती
विज्ञापन
भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए भी इसमें हिस्सा लेने का सुनहरा मौका है। हरियाणा के हिसार में बने सेना भर्ती कार्यालय कार्यालय में एक से 6 फरवरी तक एजूकेशन हवलदार, आरटी जेसीओ पदों के लिए भर्ती की जाएगी। यह भर्ती हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए की जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती निदेशक कर्नल आर रंजन ने बताया कि एक फरवरी को एजूकेशन हवलदार के कला विषय के लिए चरखी दादरी और रोहतक, दो फरवरी को एजूकेशन हवलदार के कला विषय और आरटी जेसीओ के ग्रंथी पद के लिए अंबाला, हिसार और हिमाचल प्रदेश के पालमपुर, हमीरपुर, शिमला, मंडी भर्ती कार्यालयों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

युवाओं को इस समय तक करना होगा रिपोर्ट

सेना भर्ती
तीन फरवरी को हवलदार एजूकेशन के विज्ञान और आरटी जेसीओ के पंडित पदों के लिए अंबाला, रोहतक, 4 फरवरी को चरखी दादरी भर्ती कार्यालय, पांच फरवरी को हरियाणा के हिसार और हिमाचल प्रदेश के पालमपुर भर्ती कार्यालय के उम्मीदवार भाग लेंगे।

छह फरवरी को हवलदार शिक्षा के विज्ञान पद और आरटी जेसीओ पंडित पद के लिए हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, शिमला, मंडी भर्ती कार्यालयों के उम्मीदवारों की भर्ती की  जाएगी।

भर्ती में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को भर्ती कार्यालय, मिलिटरी स्टेशन हिसार के जीसीपी-2 पर प्रात: 4 बजे रिपोर्ट करना होगा।  जिन सेवारत सैनिकों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, उनकी भर्ती छह फरवरी को की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें