फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलपेन से तैयार की गई है भारतीय सेना के जवान की ये जैकेट, चौंक जाएंगे देखकर

Fri, 24 Mar 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवान की जैकेट
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित पंजाब कला भवन में चल रही आर्ट एग्जीबिशन में एक ऐसी चीज देखने को मिली, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पंजाब कला भवन में ललित कला अकादमी की ओर से सालाना आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से आए कलाकार अपने आर्ट वर्क को प्रदर्शित कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी 28 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन


कुलदीप ने अपनी पेंटिंग वेटिंग फॉर रोज फेस्ट थीम पर बनाई। जिसको कपड़े से बनाया गया। वहीं रमन कुमार ने आई एम ब्यूटीफुल थीम पर एक लड़की की पेंटिंग बनाई। इसमें उसके फेस की बजाय एक आइना लगाया गया था। पास जाने पर जिसमें कोई भी अपना चेहरा देख सकता है। संदीप कुमार ने अपने आर्ट वर्क में फौजी की जैकेट बनाई है, जिसे बॉलपेन से तैयार किया गया है।

आर्किटेक्ट कॉलेज से पास आउट और खरड़ में असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल धीमान ने सिग्नल बोर्ड पर काम किया है। जिसमें रेड और ग्रीन सिग्नल को दिखाया गया है। वहीं जसप्रीत सिंह की ऑयल पेंटिंग को लोगों ने काफी सराहना की। इसमें उन्होंने गांव की शाम के समय को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें