फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के बेड़े में आज शामिल हुआ 'चिनूक' हेलीकॉप्टर, 20000 फीट तक उड़ सकता है

Mon, 25 Mar 2019 10:38 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'चिनूक' हेलीकॉप्टर
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के बेड़े में आज 'चिनूक' हेलीकॉप्टर शामिल हो गया। अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा बनाए गए चार चिनूक सीएच-47आई हेलीकॉप्टर भारत आए हैं। ऐसे 15 हेलीकॉप्टर खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

 
जानिए इसकी खासियतें...
इसमें एकीकृत डिजिटल कॉकपिट मैनेजमेंट सिस्टम है। इसमें कॉमन एविएशन आर्किटेक्चर कॉकपिट और एडवांस्ड कॉकपिट जैसी विशेषताएं हैं। इस हेलिकॉप्टर में एक बार में गोला बारूद, हथियार के अलावा सैनिक भी जा सकते हैं। इसे रडार से पकड़ पाना मुश्किल है।

यह भारी मशीनों, तोपों को उठाकर ले जा सकता है। 20000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। यह 10 टन तक के वजन को उठाकर कहीं भी ले जा सकता है। यह 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। इसकी ऊंचाई 18 फीट और चौड़ाई 16 फीट है।
विज्ञापन


इसे दो पायलट उड़ा सकते हैं। दुनिया के 26 देशों में इसका इस्तेमाल किया जाता है और इन देशों में अब भारत भी जुड़ गया है। वियतनाम युद्ध, लीबिया, ईरान, अफगानिस्तान समेत इराक में भी यह हेलीकॉप्टर बड़ी और निर्णायक भूमिका निभा चुका है। भारत में इसका विशेष उपयोग किया जाएगा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ
चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना की ओर से एक इंडक्शन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ शामिल हुए। उन्होंने ही औपचारिक तौर पर चिनूक हेलीकॉप्टरों को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया।


एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने इस मौके पर बताया कि चिनूक हेलीकॉप्टर हमारे कई ऑपरेशन पूरे करने में मददगार रहेगा। न केवल दिन में, बल्कि रात में भी इसका बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी दूसरी ईकाई पूर्वी बेड़े में शामिल की जाएगी।
 





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें