फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कबड्डी कप: कल फाइनल में भिड़ेंगे भारत और कनाडा, डेरा बाबा नानक में होगा मुकाबला

Mon, 09 Dec 2019 10:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
कबड्डी मैच में भिड़ते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और कनाडा के बीच मुकाबला होगा, जो 10 दिसंबर को डेरा बाबा नानक में देखने को मिलेगा। इससे पहले दो सेमीफाइनल मैच श्री आनंदपुर साहिब के चरण गंगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए। मुकाबलों में कनाडा की टीम ने इंग्लैंड और भारत ने अमेरिका की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


मैचों का उद्घाटन पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला कनाडा और इंग्लैंड के बीच हुआ। इसमें इंग्लैंड की टीम ने 10 अंक हासिल। कनाडा ने 09 अंक हासिल किए। इसके उपरांत हुए बाकी तीनों क्वार्टर फाइनल में कनाडा की टीम ने इंग्लैंड पर लीड बरकरार रखते हुए अंत में 45 अंक हासिल करके इंग्लैंड को हराने में सफलता हासिल कर ली। इंग्लैंड ने कुल 29 अंक हासिल किए।

टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की टीम लगातार अमेरिका पर हावी रही। पहले क्वार्टर फाइनल में भारत ने 18 और अमेरिका ने सिर्फ पांच अंक हासिल किए। मैच के हाफ समय में भारत के 33 और अमेरिका के 13 अंक थे जबकि तीसरे क्वार्टर में भारत 47 व अमेरिका के 21 अंक रहे। मैच की समाप्ति पर भारत के 59 और अमेरिका के 31 अंक रहे। इस दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान गायिका सुनंदा शर्मा ने भी अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें