फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोटः भारत-पाकिस्तान सीमा के पास घूमता संदिग्ध शख्स पकड़ा, पूछताछ में सच आया सामने

Mon, 09 Dec 2019 09:46 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट पहाड़ीपुर के पास रावी दरिया के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति रावी दरिया के किनारे से भारत-पाक सीमा की तरफ जा रहा था। रात 10 बजे संदिग्ध को बॉर्डर के करीब घूमता देख बीएसएफ सतर्क हुई और उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पूरी रात पूछताछ के बाद पता चला कि उक्त व्यक्ति जम्मू कश्मीर के गांव जैमल चक का रहने वाला था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। छानबीन के बाद व्यक्ति को थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस को सौंपा गया और बाद में घर वालों को सूचित किया गया। डीएसपी सुलक्खन सिंह का कहना है कि पूछताछ के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें