ध्यान दें! इन सड़कों से गुजरेंगे तो नहीं आएगी दिक्कत
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की लाइट प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर फेज 10 की ओर जाने वाले रास्ते को मंगलवार शाम पांच बजे बंद कर दिया जाएगा। जिनके मैच का टिकट या पार्किंग पास होगा सिर्फ उन्हीं लोगों को आगे स्टेडियम की ओर जाने दिया जाएगा। स्टेडियम के साथ लगते रिहायशी इलाके में रहने वाले लोगों और दुकानदारों के लिए विशेष पास बनाए गए हैं ताकि उनको किसी को परेशानी न उठानी पड़े।
बलौंगी नाइपर रोड पर ट्रैफिक आम दिनों की तरह चलता रहेगा। नाइपर पुल और सेक्टर-68 की तरफ से फेज 9 जाने वाली सड़क आम जनता के लिए बंद रहेगी। चंडीगढ़ ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट को जाने वाली सड़क पर सामान्य दिनों की तरह ट्रैफिक चलेगा। इस रोड से होकर लोग एक तरफ एयरपोर्ट या पटियाला की ओर निकल सकते हैं तो दूसरी तरफ खरड़ की तरफ जा सकते हैं।
सेक्टर-45-46 से पीसीए की ओर आ रही सड़क पर वीवीआईपी रूट रहेगा। इसी सड़क पर फेज 9 व 10 की लाइट प्वाइंट से ट्रैफिक आम जनता के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इस सड़क पर मोहाली एरिया में जा सकेंगे। सेक्टर 44-45 से मोहाली आ रही सड़क पर ट्रैफिक चलता रहेगा।
वाईपीएस चौक से भी ट्रैफिक चलता रहेगा। इसके साथ ही पुलिस ने अपने रूट प्लान में साफ कर दिया है कि कौन सी सड़क पर कौन से गेट के लिए रास्ता व पार्किंग रहेगी। बाकी सड़कों पर सामान्य दिनों की तरफ ट्रैफिक चलेगा। लोगों से अपील की गई है कि पीसीए की तरफ आने वाली सड़कों पर निकलने से बचें।