फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पहली मनोवैज्ञानिक कौशल प्रशिक्षण गाइड लॉन्च

Mon, 25 Apr 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज में "साईकोलॉजिकल स्किलस ट्रेनिंग मेनुअल फॉर स्पोर्टस" का विमोचन करते स्पोर्टस अथोरिटी ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसएस रॉय व इंटरनेश्नल राईफल शूटर हरवीन सराओ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भारत की पहली मनोवैज्ञानिक कौशल प्रशिक्षण गाइड रविवार को डीएवी कॉलेज-11 में लॉन्च हुई। इस मौके पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेताजी सुभाष चंद्र नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एसएस रॉय मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनके साथ कई इंटरनेशनल शूटर भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण गाइड दो वर्षों की कड़ी रिसर्च के बाद तैयार की गई है। इसे फिजिकल एजुकेशन के एसोसिएट प्रोफेसर अमनेंद्रर मान, डॉ. श्रुति शौरी, चंदप्रीत ने तैयार किया है।

इस गाइड बुक में बताया है कि कैसे एक स्पोर्ट्स मैन को अपने दिमाग से काम लेते हुए तैयारी करनी चाहिए। यह गाइड स्पोर्र्ट्स मैन को तराशने का काम करेगी। एसएस रॉय ने कहा कि स्पोर्ट्स साइंस और कोच मिलकर काम नहीं कर रहे हैं। दोनों को एक साथ आना होगा। इनके एक साथ होने से स्पोर्ट्स में नतीजे और बेहतर आएंगे।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक में आ सकते हैं पदक
इस मौके पर एसएस रॉय ने बताया कि इस बार रियो ओलंपिक में उनके यहां से एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग की गेम्स क्वालीफाई हुई हैं। इनमें एथलेटिक्स में पैदल दौड़ और जैवलिन थ्रो में पदक आने की उम्मीद है।

स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने में कर रहे मदद
एसएस रॉय ने बताया कि साई (स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया) ने जीरकपुर में जमीन ली है। उसकी पैमाइश का काम शुरू हो चुका हैं। यहां मल्टीलेवल का इंडोर स्टेडियम बनेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें