देश की पहली महिला आईपीएस और पुंडुचेरी की उपराज्यपाल ‘किरण बेदी कैसे बनी टॉप कॉप’ एक ऐसा सच है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आप भी सुनिए।
विज्ञापन
2 of 7
किरण बेदी
किमी दीदी। किरण बेदी के बचपन का घर का नाम। पिता प्रकाश लाल पेशावरिया। मां प्रेमलता। चार बहनें शशि, किरण, अनु व रीता। जलियांवाला बाग के समीप बीता बचपन। पड़दादा लाला हरगोबिंद पेशावरिया 1860 में पेशावर से अमृतसर आ बसे। किरण की पढ़ाई सैक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल में हुई। पहले पिता के साथ साइकिल पर जाती थी, फिर खुद साइकिल चलाने लगी। पिता ने लूना खरीदी ली तो किरण शहर की पहली लड़की बन गई, जो मोपेड चलाया करती थी।
विज्ञापन
3 of 7
kiran bedi
- फोटो : pti
किरण बेदी के जिंदगी में कई ऐसे राज हैं जो उनके परिवार ने किताब ‘किरण बेदी कैसे बनी टॉप कॉप’ में उजागर किए हैं। किरण पांचवीं में पढ़ रही थी। उस दिन स्कूल के लिए निकल ही रही थी कि घर में काम करने वाली महिला ने रोते हुए कहा कि पुलिस उसके पति को नाजायज तौर पर परेशान कर रही है। पड़ोसी के साथ उसका कोई झगड़ा नहीं है। अन्याय के खिलाफ जंग लड़ने का बीड़ा किरण ने तभी उठा लिया और घरवालों को बता दिया था कि वह आईपीसी बनेंगी।
4 of 7
भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेटी की अनोखी लव स्टोरी
- फोटो : फाइल फोटो
किरण अपने माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार की बेटी की शादी में गई थी। वहां पर लड़की को दिया जाने वाला दहेज देखकर बिना कुछ खाये-पीये लौट आई और ठान लिया कि दहेज के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। एक दिन स्कूल से आते समय किसी ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की तो किरण ने बीच बाजार उसे जमकर पीटा। बाद में किरण बेदी ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग का काम शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 7
देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी
किरण बेदी ने बृजबेदी से लव मैरिज की। टेनिस से किरण बेदी को प्यार था और टेनिस खिलाड़ी बृज बेदी से प्यार हो गया। किरण बेदी ने रात करीब बारह बजे बृज बेदी के गले में हार डालकर शिवाला बाग भाइयां मंदिर में शादी कर ली थी। 2016 में बृज बेदी ने किरण का साथ छोड़ कर दुनिया से अलविदा कह दिया है और उसके बाद उन्हें पुंडुचेरी का राज्यपाल बना दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी
टेनिस खेलते समय किरण बेदी के लंबे बाल आंखों में पड़ते थे। ऐसे में माता-पिता से पूछकर जब किरण बेदी ने डोगरा हेयर ड्रेसर से अपने ब्वाय कट बाल कटवाए तो स्कूल में पहली ब्वायकट लड़की के नाम से मशहूर हो गई। किरण की दो बहने भी टेनिस खेलती थीं। उस समय टेनिस के मैदान में किरण बेदी को पंजाब ब्रदर्स के नाम से जाना जाता था।
किरण बेदी रविवार देर शाम श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंची तो उनकी आंखों में आंसू थे। बतौर पुंडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को श्री हरमंदिर साहिब में सम्मान दिया गया। किरण बेदी ने कहा कि मैं जब-जब अपने जन्मस्थान आती हूं, पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। यही वह शहर है, जहां मेरा बचपन बीता। जो कुछ भी हूं इसी शहर की बदौलत हूं। जन्मभूमि से दूर रहकर कभी भी इस माटी को नहीं भूली हूं।