फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी परिणय सूत्र में बंधीं, जानें-'हमसफर' के बारे में

Fri, 29 Nov 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (हरियाणा)
विज्ञापन
विनीत छिकारा और अवनी चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुवर्दी परिणय सूत्र में बंध गईं। देश की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में एक अवनी चतुर्वेदी हैं। समलाखा निवासी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट विनीत छिकारा के साथ मध्यप्रदेश में मंगलवार को उनका विवाह हुआ और गुरुवार को ससुराल पहुंचीं जहां नवदंपती को बधाई देने के लिए आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


समालखा के वार्ड-10 निवासी हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर दयांनद छिकारा के बेटे विनीत छिकारा वायुसेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट हैं। मंगलवार को विनीत और अवनी का विवाह मध्य प्रदेश के रीवा में संपन्न हुआ। दुल्हन की विदाई के बाद गुरुवार को नवदंपती समालखा पहुंचे।

आस पड़ोस के लोगों ने उनका स्वागत किया। मंगल गीत गाए और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। मध्य प्रदेश के रीवा निवासी सिंचाई विभाग के एक्सईएन दिनकर चतुर्वेदी की बेटी अवनी ने देश की पहली फाइटर पायलट बनकर नारी सशक्तीकरण का उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें