सूत्रों के अनुसार मीटिंग के दौरान दोनों देशों की टीम के सदस्यों ने कॉरिडोर पर स्वागत गेट और पाकिस्तान की तरफ रावी दरिया पर पुल के निर्माण को लेकर तकनीकी बारीकियों पर चर्चा की। इसके अलावा पुल की डिजाइनिंग के बारे में भी चर्चा की गई। गौर हो कि निर्माण एजेंसी ने कॉरिडोर निर्माण कार्य के चलते दो दिन पहले ही दर्शन स्थल के पास सेना के बंकर को हटा दिया था।
यह बंकर भारत-पाकिस्तान के बीच बनाए जा रहे पुल के लिए समस्या पैदा कर रहा था। बंकर को हटाने के लिए निर्माण एजेंसी ने सेना के उच्च अधिकारियों से इजाजत ली थी। इसके अलावा एक टॉवर को भी गिरा दिया गया था।
वहीं पाकिस्तान की तरफ लगभग 75 प्रतिशत काम होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। दोनों देशों की तरफ से इस कॉरिडोर को पूरा करने के लिए 19 नवंबर की समय सीमा तय की गई है ताकि सिख संगत श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सके।