फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan Gangwar : पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी, पंजाब पुलिस एक्शन में

Sun, 04 May 2025 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

भट्टी ने लॉरेंस को धमकी देते हुए कहा कि वह पंजाबी  सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिशों के राज खोल देगा।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है। भट्टी ने लॉरेंस को धमकी देते हुए कहा कि वह पंजाबी  सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिशों के राज खोल देगा।

विज्ञापन


दरअसल, भट्टी ने लॉरेंस को यह धमकी इसलिए दी क्योंकि बीते दिनों लॉरेंस के ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। इसमें लिखा था कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में जिन बेकसूरों को बेरहमी से मारा गया, वह उसका बदला लेंगे।

इस पोस्ट पर पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर लाल रंग के निशान से क्रॉस का साइन बनाया गया था। लॉरेंस ग्रुप ने पोस्ट में लिखा था कि वह पाकिस्तान में एक ऐसे व्यक्ति को मारकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा। अब पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने लॉरेंस को धमकी दी है कि वह उसके राज खोल देगा। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लॉरेंस ग्रुप की ओर से डाली गई पोस्ट और अब पाकिस्तानी डॉन भट्टी के वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जांच शुरू कर दी है। 
लॉरेंस बिश्नोई जेल में इंटरव्यू : मोहाली अदालत ने रद्द की पुलिस मुलाजिमों की याचिका, सभी होंगे पॉलीग्राफ टेस्ट
विज्ञापन

पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने वीडियो में बोलीं ये बातें
सोशल मीडिया पर भट्टी की ओर से पोस्ट किए वीडियो में उसने लॉरेंस को धमकी देते हुए कहा कि तुमने पाकिस्तान में घुसकर एक लाख मुस्लिमों को मारने की बात की है। पाकिस्तान तो दूर लॉरेंस किसी भी देश में एक चिड़िया  तक नहीं मार सकता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें