फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: घरेलू मैदान पर शुभमन की पहली धमाकेदार पारी, ऑस्ट्रेलिया को मिली करारी हार

Fri, 22 Sep 2023 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच भारत ने जीत लिया है। भारत इस मैच को जीतने के साथ ही वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। अपने घरेलू मैदान पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में शुभमन गिल (74 रन) ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। शुभमन गिल (74) और ऋतुराज गायकवाड़ (71) ने पहले विकेट पर 142 रन की साझेदारी की। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने ही सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे भारत ने तीन मैचों की शृंखला के शुरुआती एक दिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को 276 रन पर समेट दिया। शमी ने अपने वनडे कॅरिअर में दूसरी बार पांच विकेट झटके। 

भारत की शानदार शुरुआत

ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 49वें ओवर में शॉन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। 

  • ऑस्ट्रेलिया
  • 276/10
  • भारत
  • 281/5
  • 48.4 ओवर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें