एक और 40 इंच की एलईडी पर युवराज सिंह पाकिस्तानी गेंदबाज हसन को कवर पर छक्का लगाते हुए अपने तेजी से अर्द्धशतक की और बढ़ रहे थे, उधर सिटी में उनके फैंस खुशी से झूम रहे थे।
वहीं मैच के दौरान युवी की मां शबनम उनके लिए दुआ मांग कर रही थी। जिस समय वह इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर खेलने उतरे तो उनकी मां शबनम कौर चंडीगढ़ स्थित अपने घर से फतेहगढ़ स्थित हंसाली वाले बाबा के पास उनकी के लिए दुआ मांगने गई थी। आखिरी में उनकी दुआ भी कबूल हुई।
युवराज सिंह ने तेजतरार्र बल्लेबाजी करते हुए मैच में 29 गेंदाें पर अपना अर्द्धशतक जड़ डाला। इस पारी में एक छक्का और आठ चौके शामिल रहे। युवी मैच में 53 रन बनाकर जब आउट हुए तो भारत मैच में सुरक्षित स्थिति में पहुंच चुका था।