फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया बी ने नौ विकेट से जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की खिलाड़ी काशवी गौतम के अर्धशतक और कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम इंडिया डी महिला अंडर 19 चैलेंजर्स ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला इंडिया बी के हाथाें 9 विकेट से हार गई। फाइनल मैच रविवार को जयपुर स्थित राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अकादमी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टूर्नामेंट में काशवी गौतम इंडिया डी की उपकप्तान रही।
विज्ञापन

मुकाबले में इंडिया डी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम 49वें ओवर में 140 रन पर सिमट गई। एक समय टीम का स्कोर 30वें ओवर में 65 के स्कोर पर 7 विके ट रहा। इसके बाद 8वें स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरी काशवी गौतम ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए विकेटकीपर रिशिता बासु के साथ 13 ओवर खेलते हुए 43 रनों की साझेदारी की। मैच के 42वें ओवर में रिशिता बासु 11 रन पर आउट होने केबाद काशवी ने नौवें विकेट के लिए विन्नी सुजन के साथ 38 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करके स्कोर को 138 रन तक पहुंचाया। इसी बीच अपना अर्धशतक बनाने के बाद गेंदबाज अनुष्का का शिकार बन गई। इस पारी में 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया बी की सलामी बल्लेबाजी जोड़ी जी. त्रिशा और अनुष्का शर्मा को ओपनिंग गेंदबाज काशवी गौतम की कसी हुई गेंदबाजी का सामना करना पड़ा। पूरे मैच में अपने दो गेंदबाजी चरणों में काशवी ने सात ओवर में एक मेडेन ओवर सहित 17 रन दिए। वहीं जी त्रिशा (78) रन और अनुष्का शर्मा (54) रन की बदौलत इंडिया बी ने 141 रन का लक्ष्य 42वें ओवर में 1 विकेट खोकर पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें