फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदरप्रीत उर्फ पैरी हत्याकांड : शूटरों को कार मुहैया करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चर्चित इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी हत्याकांड में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। जिला क्राइम सेल ने खरड़ के रहने वाले आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को सेक्टर- 24 से पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राहुल इस हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण कड़ी था और वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर्स को वारदात में इस्तेमाल की गई कार और अन्य चीजें मुहैया करवाई गई। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि घटना की साजिश में वह किस-किस व्यक्ति के संपर्क में था। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि आरोपी ने शूटरों को कार मुहैया करवाई थी। राजस्थान के कोटा से चोरी की कार कैसे राहुल के पास पहुंची, कार पर चेसिस नंबर कहां से गुदवाया गया, पुलिस पता लगा रही है। वहीं, आरोपी के मोबाइल को खंगाला जा रहा है कि आखिर किसके कहने पर उसने शूटरों को कार दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी राहुल लॉरेंस और उसके करीबियों के संपर्क में था। आरोपी को पहले से इस बात की जानकारी थी कि पैरी की हत्या में क्रेटा कार का इस्तेमाल किया जाना है। वहीं, पुलिस ने पहले ही इंद्रप्रीत को गोलियां मारने वाले शूटर पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा की पहचान कर ली थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन



बॉक्स
पैरी की गोली मारकर की थी हत्या
पैरी की 1 दिसंबर शाम 6 बजे सेक्टर-26 टिंबर मार्केट में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों की कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें