फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्लॉट सौदे में 25 लाख की ठगी, सोहाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरोसिटी प्लॉट सौदे में 25 लाख रुपये की ठगी के शिकार फतेहगढ़ साहिब निवासी जसवंत सिंह ने ईओ विंग मोहाली की ढीली कार्रवाई पर सवाल उठाकर एसएसपी मोहाली को शिकायत ट्रांसफर करने और वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। एसएसपी के निर्देशों के बाद अब आरोपी के खिलाफ सोहाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने प्लॉट नंबर 2946, ब्लॉक सी एयरोसिटी के लिए 19 मार्च 2024 को 1.77 करोड़ रुपये में एग्रीमेंट टू सेल किया था।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपये बयाना और 2.50 लाख रुपये कमीशन के रूप में अदा किए थे। जसवंत सिंह का आरोप है कि लवप्रीत सिंह, रुपिंदर कौर मान, बलविंदर सिंह, गुरबिंदर सिंह और किरणदीप कौर गिल ने आपसी मिलीभगत कर उनसे रकम ली। मूल एग्रीमेंट अपने पास रख लिया, एनओसी नहीं बनवाई और अब झूठा दावा कर रहे हैं कि पैसा वापस कर दिया है। शिकायत कई महीनों से ईओ विंग में लंबित रहने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से वे मानसिक व आर्थिक तनाव झेल रहे हैं। उप-कप्तान पुलिस (स्थानीय) द्वारा की गई जांच में सामने आया कि बयाना राशि लेने के बाद भी प्लॉट के असली मालिकों ने एनओसी नहीं ली और न ही रजिस्ट्री करवाई।
रिपोर्ट में साफ कहा गया कि लवप्रीत सिंह ने धोखाधड़ी की नियत से जीपीए अपने नाम करवाई और अब बढ़ी हुई कीमत के कारण सौदा पूरा नहीं कर रहा। एसएसपी मोहाली के आदेश पर थाना सोहाना ने लवप्रीत सिंह निवासी दोराहा खन्ना के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 406 व 420 में केस दर्ज कर लिया है। आगे की जांच एएसआई हरविंदर सिंह को सौंप दी है। शिकायतकर्ता ने एसएसपी से आग्रह किया है कि केस की मॉनिटरिंग वरिष्ठ स्तर पर कराई जाए ताकि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उनको न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें