फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का घेराव कर रहे पूर्व मंत्री को हार्ट अटैक

Sat, 21 Mar 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का घेराव कर रहे कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल के चेयरमैन इंदरजीत जीरा को हार्ट अटैक पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


उनके बेटे कुलबीर जीरा का आरोप है कि पुलिस की धक्कामुक्की के दौरान ही जीरा को दिल का दौरा पड़ा। किसानों के मुद्दों को लेकर जीरा पिछले मंगलवार से लगातार विधानसभा के बाहर रोष प्रदर्शन कर रहे थे।

शुक्रवार को भी उन्हें भनक लगी कि सीएम सत्र के लिए रवाना हो रहे हैं। जीरा इनोवा कार से पहुंचे। सीएम का काफिला कोठी से कुछ दूर पर ही था कि उन्होंने इनोवा आगे लगा कर लॉक कर दी। फिर जीरा और उनका पीए रूबल सीएम की कार केआगे लेट गए।
विज्ञापन


एकाएक हुई घटना से सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए। उन्होंने आनन-फानन में उन्हें हटाया। इस दौरान धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। तभी जीरा की तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया।

किसानों के मुद्दे पर पुलिस से भिड़े जीरा

थाना सेक्टर तीन पुलिस ने जीरा, रूबल और ड्राइवर दलजीत सिंह लाडी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तहत परचा दर्ज कर लिया है। एएसपी सेंट्रल गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने इसकी पुष्टि की।

ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पीए को बाद में अस्पताल से हिरासत में लिया गया। कुलबीर जीरा ने आरोप लगाया कि किसानों के मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे जीरा व उनके पीए को पुलिस ने बुरी तरह पीटा।

इसी दौरान जीरा का ब्लड प्रेशर बढ़ा और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फोन कर जीरा का हालचाल लिया। ब्रह्म मोहिंदरा अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जीरा पर परचा लोकतंत्र की हत्या: वड़िंग

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इंदरजीत जीरा पर मामला दर्ज करने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे जीरा को पुलिस ने पीटा और आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया। जीरा सिर्फ किसानों केहित में सीएम से मिलना चाहते थे। पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हीं पर परचा दर्ज कर लिया।

बाजवा ने की निंदा
प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने इंदरजीत जीरा पर परचा दर्ज करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जीरा का एकमात्र दोष यह है कि वह पिछले चार दिनों से विधानसभा के पास भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी कड़ी में उन्होंने सीएम की कार के आगे प्रदर्शन किया। पुलिस कार्यवाही तानाशाही की निशानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें