राज्यपाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से वीरवार को एक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शिरकत की। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों, पंजाब व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रशासनक ने कहा कि देश भर में हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। आज यहां बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जिस तरह देशभक्ति का परिचय दिया, वह अद्भुत है। प्रधानमंत्री का आह्वान है कि 2047 तक भारत विकसित बने। इस बार ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब 1962 वाला भारत नहीं रहा। आज भारत अपनी ताकत के दम पर देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा कर सकता है।